कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सेलेब्रिटीज रेड कार्पेट पर फैशन चमकाकर लौट आए. वहीं हमारे पड़ोसी नेपाल ने वो कर दिखाया जो सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया है. ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के दर्द को दिखाती नेपाल की पहली फिल्म ने कान्स में झंडा गाड़ दिया है. नेपाली फिल्म की जीत भारत के खोखले सिनेमाई सिस्टम के सामने रखा आईना है.