लखीसराय में खराब CCTV 10 दिन में होंगे चालू:अस्पतालों के OPD में लगेंगे सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए DM ने दिए निर्देश

लखीसराय में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनके सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लगाए गए कैमरों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर बैठक में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सदर अस्प