पेट्रोल डीजल और ईंधन की बढ़ती हुई कीमतें लगातार उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। अब मुंबई और आसपास के इलाकों में एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 29 मई की मध्य रात्रि को इसमें 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। जानकारी के मुताबिक सीएनजी के खुदरा विक्रय मूल्य में की गई है वृद्धि मध्य रात्रि से लागू हो चुकी है। इसके बाद अब सीएनजी का खुदरा मूल्य 84 रुपए प्रति किलोग्राम से 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। किसे प्रभावित करेगी संशोधित दर सीएनजी की कीमत में हुई इस वृद