CPEC News: भारत का विरोध दरकिनार, पाकिस्‍तान और चीन का काराकोरम हाईवे पर बड़ा ऐलान, CPEC 2.0 को मंजूरी

भारत की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए, चीन और पाकिस्तान ने काराकोरम राजमार्ग के उन्नयन और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) फेज दो को मंजूरी दे दी है। यह ऐलान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद किया गया है। शहबाज शरीफ वर्तमान में चीन दौरे पर हैं।