Crude Oil Price: भारत में घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? आ गई खुश होने वाली खबर, होर्मुज का टेंशन भी दूर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब तेल बाजार से राहत की खबर आई है. अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के युद्ध विराम बढ़ाने की चर्चा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी नरमी देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया है. लेकिन क्या इससे सच में पेट्रोल-डीजल के रेट घटेंगे और दुनिया की तेल सप्लाई पर कितना बड़ा असर पड़ा है? ये आपको बताते हैं.