Crude Oil Prices : ब्रेंट क्रूड भाव 4.55% गिरकर 100 डॉलर बैरल से नीचे आ गया है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की बढ़ती उम्मीदों की वजह से यह गिरावट आई है. कच्चे तेल की कीमतें गिरने से भारत को राहत मिलेगी क्योंकि क्रूड महंगा होने से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है और इस वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं.