dholpur, बसेड़ी. राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम् अभियान के तहत पार्वती नदी घाट और भूतेश्वर मंदि परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर गंदगी को हटाया। साथ ही यहां उगी घास को निकाल कर बाहर फिंकवाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह शेखावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ आमजन शामिल हुए।