उन्नाव में व्यापारियों ने रखीं सड़क और बिजली की समस्याएं:DM ने अफसरों को लगाई फटकार, समाधान के निर्देश

उन्नाव के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों और उद्यमियों ने बिजली, सड़क, यातायात, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा तथा पुलिस विभाग से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को उठाया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यापार बंधुओं ने बैठक में शहर की खराब सड़कें, जाम की समस्या, अव्यवस्थित यातायात, बिजली कटौती, नालों की