भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 38 रनों से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद यास्तिका ने अपनी ACL सर्जरी के बारे में बात की और बताया कैसे उन्हे सबकुछ शुरुआत से बनाना पड़ा.