Floating Solar Revolution: पानी की सतह पर बन रहे बिजलीघर, जानिए कैसे बदल रही है ग्रीन एनर्जी की तस्वीर

Hyderabad Floating Solar Power: देश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए फ्लोटिंग सोलर प्लांट यानी पानी पर तैरते सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. यह तकनीक जलाशयों, बांधों और तालाबों की सतह पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन करती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे जमीन की बचत होती है और पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचता है. पानी की सतह पर लगे सोलर पैनल तापमान कम होने के कारण बेहतर दक्षता से बिजली उत्पादन करते हैं. साथ ही जल वाष्पीकरण भी कम होता है, जिससे पानी संरक्षण म