Foreign Exchange Reserves: यह लगातार दूसरा सप्ताह है जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट हुई। इस सप्ताह अपने फॉरेन करेंसी एसेट (FCA) में तो कमी हुई ही, सोने की वैल्यू में भी गिरावट हुई है। दो सप्ताह में ही विदेशी मुद्रा भंडार में $15.6 billion की गिरावट देखी गई है।