'रणवीर सिंह पर बैन नहीं', FWICE के अशोक पंडित ने समझाया पूरा केस, बीएन तिवारी बोले- वो आसमान से नहीं आए

रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगाया है। जी हां, FWICE के मुख्‍य सलाहकार अशोक पंडित और प्रेसिडेंट बीएन तिवारी से स्‍पष्‍ट किया है कि यह प्रतिबंध नहीं है। बस उनके फेडरेशन के सदस्‍य मामला सुलझने तक रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। अशोक पंडित ने इसी के साथ रणवीर सिंह और 'डॉन 3' व‍िवाद की पूरे विस्‍तार से जानकारी दी है।