आज गंगा दशहरा व्रत है, गंगा दशहरा के दिन नदी में स्नान और पूजा करने से जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है तो आइए हम आपको गंगा दशहरा व्रत का महत्व एवं पूजा विधि के बारे में बताते हैं। जानें गंगा दशहरा के बारे में कुछ खास हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान, दा