साहित्य पार्क साइंस म्यूजियम मिनी आडिटोरियम और शहर के पांच चौराहों का सुंदरीकरण का काम जल्द ही शुरू होने वाला है. सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही नगर निगम की इन सभी के समेत करीब 475 करोड़ रुपये की कुल 154 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. नगर निगम की ओर से कुल 21 प्रमुख परियोजनाएं तैयार की गई हैं जिनमें 444 करोड़ रुपये की लागत वाली 144 परियोजनाएं तथा 30.42 करोड़ रुपये की 10 योजनाएं शामिल हैं. कार्यक्रम की तिथि जल्द तय होने की संभावना है जिसके लिए नगर निगम प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.