Huawei: चीन पर अमेरिका की घेराबंदी बेअसर? हुआवे ने निकाला बिना विदेशी मशीनों के पावरफुल चिप बनाने का तरीका

अमेरिका की कड़ी पाबंदियों के कारण अब हुआवे खुद एडवांस चिप बनाने की ओर बढ़ रहा है। कंपनी ने हाल ही में दावा किया है कि अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद उसने ऐसा तरीका खोज निकाला है, जिससे 2031 तक वह सुपरफास्ट चिप्स बना लेगा, जो दुनिया के सबसे टॉप और महंगे प्रोडक्ट्स को टक्कर देंगी।