PHEV Battery Degradation: हाइब्रिड और ईवी की बैटरियां बहुत महंगी होती हैं, इसलिए अगर आप कोई पुरानी हाइब्रिड कार खरीद रहे हैं और उसकी बैटरी खराब निकल जाए, तो आपको अच्छा-खासा नुकसान हो सकता है। हाइब्रिड गाड़ियों की बैटरी कितनी चलती है, इस बात का पता लगाने के लिए 28,500 से ज्यादा हाइब्रिड गाड़ियों की बैटरी को टेस्ट किया गया। आइए आपको बताते हैं कि इस टेस्ट के नतीजे क्या निकले।