अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि वह भारत और पीएम मोदी को बहुत पसंद करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री से प्यार है। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत उन पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है। अगर कभी मदद की जरूरत पड़ती है तो भारत को पता है कि किसे फोन करना है।