“I Miss You Always Dad” पिता को याद कर भावुक हुए संजय दत्त ; 21वीं पुण्यतिथि पर लिखी खास बात

सुनील दत्त की 21वीं पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपने पिता को याद किया। अभिनेता ने सुनील दत्त को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त के योगदान, निधन और परिवार की भावुक श्रद्धांजलि ने एक बार फिर लोगों को भावुक कर दिया।