देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम में अंडरग्रेजुएट (बीटेक) और ड्यूल-डिग्री कोर्सेज में एडमिशन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं। स्पेस साइंस और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स इस कोर्स में 10 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह संस्थान दुनिया के टॉप संस्थानों जैसे कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री और ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कंबाइंड प्रोग्राम चलाता है।