IIT कानपुर की बड़ी कामयाबी, प्रो. बुशरा ने खोजा ऐसा प्रोटीन, अब आंत के कैंसर पर करेगा सीधा प्रहार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर की वरिष्ठ वैज्ञानिक और बायोलॉजिकल साइंस व बायोइंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर बुशरा अतीक ने आंत के कैंसर यानी कोलोरेक्टल कैंसर पर बड़ा शोध किया है. उनकी टीम ने एक ऐसे प्रोटीन की पहचान की है, जो कैंसर को तेजी से बढ़ाने और इलाज को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाता है.