Imli ka Amlana: खट्टा-मीठा और चटपटा... इमली का अमलाना देगा गर्मी में इंस्टेंट राहत, जानिए रेसिपी

Imli ka Amlana: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले देसी ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में राजस्थान की पारंपरिक रसोई से निकला ‘इमली का अमलाना’ एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प माना जाता है. यह खट्टा-मीठा और हल्का चटपटा ड्रिंक न सिर्फ स्वाद में शानदार होता है, बल्कि तेज गर्मी और लू से बचाने में भी बेहद कारगर माना जाता है. राजस्थान के कई हिस्सों में सालों से अमलाना को गर्मियों का खास पारंपरिक पेय माना जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाली इमली, पुदीना, भुना जीरा और काला नमक शरीर को