India Export Crisis: विदेशी बंदरगाहों पर अटकी भारतीय फसलें, चीन ने लौटाया चावल तो जापान ने भारतीय आमों पर लगाया बड़ा बैन

India Export Crisis: भारत के कृषि निर्यात को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। जापान ने भारतीय आमों के आयात पर रोक लगा दी है, जबकि चीन ने जीएमओ का हवाला देते हुए भारतीय गैर-बासमती चावल की कई खेपें लौटा दी हैं। इन घटनाओं ने किसानों और निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं विशेषज्ञ इसे वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से जुड़े व्यापारिक दबाव के रूप में भी देख रहे हैं।