वडोदरा मंडल द्वारा 26 मई 2026 को किम रेलवे स्टेशन पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली (Integrated Passenger Information System - IPIS) सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा यात्रियों को बेहतर सूचना एवं अधिक सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस नई प्रणाली के अंतर्गत निम्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 पर कोच गाइडेंस बोर्ड, दोनों प्लेटफॉर्म पर स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली