पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का काम 6 अप्रैल के मैच के कारण खराब हो गया। कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों टीमों के बीच यह मैच बारिश से धुल गया था। इसके कारण दोनों को 1-1 अंक मिला था। यह मैच खेला गया होता तो मैच जीतने वाली टीम के भी 16 अंक होते।