IPL Points Table, Orange Cap, Purple Cap 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर पंजाब किंग्स ने प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. इस धमाकेदार जीत के साथ पंजाब की टीम 15 अंकों के साथ अस्थायी रूप से पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. लेकिन पेंच यह है कि अगर रविवार को होने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे. ऐसे में राजस्थान, पंजाब को पीछे छोड़ते हुए सीधे प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. अब अगर राजस्थान हार ज