मासिक धर्म नारी के मातृत्व सुख के लिये ईश्वरीय वरदान है: प्रीति गुप्ता जौनपुर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे) पर सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम किया। नगर के मरदानपुर स्थित सखी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी पैड (नैपकिन) दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईवीएफ विशेषज्ञ डा. वंदना मिश्रा ने माहवारी के दौरान साफ-सफाई और संतुलित खान-पान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते