रि लायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 28 दिनों की वैलिडिटी वाला Jio OTT पास लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार, 200 रुपये का पास लेकर ग्राहक 15 ओटीटी समेत 1 हजार से अधिक लाइव टीवी चैनल स्ट्रीम कर पाएंगे। उन्हें 30GB हाईस्पीड डेटा दिया जाएगा। हालांकि ओटीटी में नेटफ्लिक्स शामिल नहीं है।