Kanpur News: 11 अक्तूबर से दो सत्र में होंगे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले

भारतीय क्रिकेट का प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से शुरू होगा। सत्र 2026-27 में उत्तर प्रदेश की टीम ग्रुप-ए में आठ अन्य टीमों से भिड़ेगी। यूपी टीम लंबे समय से चले आ रहे खिताब के इंतजार को खत्म करने की तैयारी में है।