Kanpur News: जूस की दुकान पर मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर। बर्रा के दरोगा चौराहे पर तीन अप्रैल को जूस की दुकान पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें गौरव तिवारी उर्फ रबाडा और करन गुप्ता उर्फ अज्जू शामिल हैं।