Lava का पहला 6000mAh बैटरी स्मार्टफोन Lava Shark 5G लॉन्च, बड़ा डिस्प्ले और कीमत 15 हजार से कम

Lava Shark 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का पहला 6 हजार एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 11999 रुपये रखी गई है। फोन को 10 जून से लावा के रिटेल आउटलेट्स से लिया जा सकेगा। फोन में बड़ा डिस्प्ले, 120 हर्त्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है।