केंद्र सरकार ने रसोई गैस से जुड़े नियमों (LPG Control Order) में बड़ा बदलाव करते हुए आम जनता को बड़ी राहत दी है. अब अगर कोई उपभोक्ता अपने घर में पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन लगवाता है, तो उसे अपना एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर हमेशा के लिए सरेंडर करने की जरूरत नहीं होगी.