IPL 2026 LSG: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई है. मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैच खेले. इनमें से लखनऊ ने सिर्फ 4 मैच जीते हैं, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना किया है. ऐसे में अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी कई बड़े फैसले ले सकती है. कई खिलाड़ियों के अगले आईपीएल ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया जाता है.