Moto G37 और Moto G37 Power की सेल हो गई शुरू, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट का फायदा

Motorola ने हाल ही में Moto G37 और G37 Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और आज 25 मई से दोनों ही मॉडल्स की बिक्री शुरू हो गई है. ये बजट-फ्रेंडली फोन मीडियाटेक प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 के साथ आते हैं. 10-20 हजार रुपये के सेगमेंट में नया फोन तलाश रहे हैं तो ये दोनों ही फोन आपके बजट में फिट होंगे, चलिए आपको बताते हैं कि आपको डिस्काउंट का फायदा कैसे मिल सकता है?