गॉड नाम से सेव कोच‍िंग का नंबर, खुले NTA से जुड़ी मनीषा के राज

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच में नए खुलासे हुए हैं जिसमें मुख्य आरोपी मनीषा हवलदार ने आरोपी कोचिंग लेक्चरर का नंबर 'God' नाम से सेव किया था. महाराष्ट्र के लातूर और पुणे से दो और गिरफ्तारियां हुई हैं. जांच में पता चला कि लीक हुए सवालों का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था और इसमें रसूखदार लोगों के बच्चे भी शामिल थे.