Pakistan Israel News: ट्रंप के इजरायल वाले प्रस्ताव पर पाकिस्तान में बवाल, लश्कर डिप्टी चीफ ने शहबाज-मुनीर को धमकाया

लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने इजरायल को मान्यता देने के सवाल पर पाकिस्तान में गृहयुद्ध की धमकी दी है। उसने कहा है कि इजरायल को मान्यता देने वाले हुक्मरानों का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। उसकी यह घमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अब्राहम समझौते में शामिल होने की अपील के बाद आई है।