Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, गोंडा में 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी

Gonda Petrol Diesel Price Hike: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में ईंधन महंगा होने से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन, खेती और रोजमर्रा के खर्चों में इजाफा होने की आशंका बढ़ गई है।