बोनी कपूर ने PM मोदी की तारीफ में कहा- मौजूदा हालात को वे बहुत अच्छे से संभाल रहे, भारत में रहने पर है गर्व

बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की जमकर तारीफ की है। बोनी कपूर ने कहा है, 'मुझे डिफेंस, पूरे देश और हर चीज का प्रबंधन करने वाले पर गर्व है। मुझे भारत पर गर्व है और भारतीय होने पर गर्व है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे समय में जी रहा हूं जहां हम सुरक्षित हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं।'