PM Modi की ईवी खरीदने की अपील के बीच कहीं पेट्रोल-सीएनजी कारों की बिक्री ना घट जाए, ग्राहक बड़े संवेदनशील हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में ईवी को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है और लोग सोचने पर जरूर मजबूर हो गए हैं कि अगर आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की किल्लत हो गई तो फिर क्या होगा? ऐसे में इलेक्ट्रिक गाड़ियां जरूरी और मजबूरी दोनों हो जाएगी। ऐसे हालात में बहस शुरू हो गई है कि क्या पीएम की ईवी अडॉप्शन की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल कारों की बिक्री घट जाएगी, आइए विस्तार से जानते हैं।