करण जौहर का डिजिटल डिटॉक्स या PR स्टंट ? नेपो-किड्स को अनफॉलो, पर जिसे 'स्पाइनलेस' और 'औकात में रहो' कहा, उसे कर रहे फॉलो

करण जौहर का हालिया सोशल मीडिया डिटॉक्स सुर्खियों में हैं। इसके साथ प्रियंका चोपड़ा भी चर्चा में आ गई हैं, क्योंकि निर्देशक अपनी फेवरेट आलिया, करीना को अनफॉलो करने के बाद भी प्रियंका को फॉलो कर रहे हैं। लोगों का ध्यान सालों पुराने विवाद पर जा रहा है, जब करण ने खुद प्रियंका चोपड़ा को स्पाइनलेस कह दिया था।