इंटरनेट डेस्क। इन दिनों राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। नौतपा कल से शुरू हो चुका है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के पश्चिमी भागों में वर्तमान में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। गत 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश में और भी भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आगामी 2-3 दिन प्रदेश के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 2-3