RCB vs GT: क्वालिफायर-1 में खेलेंगे फिल सॉल्ट या नहीं? आरसीबी के कप्तान ने कर दिया साफ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की चोट के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-1 में उनके खेलने पर संशय था। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि सॉल्ट फिट हैं, लेकिन अंतिम फैसला मेडिकल टीम और पिच देखकर लिया जाएगा।