RCB Vs GT Qualifier 1: गुजरात टाइटंस को 92 रनों से रौंदकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में; कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में ठोके नाबाद 93 रन

खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 में अपने डिफेंडिंग चैंपियन के रुतबे को बरकरार रखते हुए सीधे 'टिकट टू फाइनल' हासिल कर लिया है। मंगलवार की रात धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज क्वालीफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। आरसीबी द्वारा दिए गए 255 रनों के पहाड़ जैसे ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम आरसीबी के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाज