रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर सुनियोजित हमले का ऐलान किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि ये हमले कीव में मौजूद यूक्रेनी सैन्य-औद्योगिक परिसर के उद्यमों पर किए जा रहे हैं। उसने कीव में रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने को कहा है।