मनोरंजन डेस्क। भारतीय सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल और मंझे हुए अभिनेताओं में शुमार संजय मिश्रा अपनी बेहतरीन एक्टिंग और संजीदा किरदारों से करोड़ों दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। बड़े पर्दे पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद भी संजय मिश्रा असल जिंदगी में बेहद डाउन टू अर्थ (सादगी पसंद) इंसान हैं और हमेशा अपने रूट्स (जड़ों) से जुड़े नजर आते हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने नए पोस्ट के जरिए एक बार फिर अपनी इसी सिंपल लाइफ की खूबसूरत झलक फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह आगामी मानसून यानी बारिश के म