Stock Crash: खराब नतीजों के बाद IPO Price से 50% तक टूटा ये स्टॉक, आज भी 6% की गिरावट दर्ज

Stock Crash: कंपनी के दूसरे बिजनेस वर्टिकल GlobalBees ने बेहतर प्रदर्शन किया. इसका EBIT ₹2.9 करोड़ से बढ़कर ₹26.4 करोड़ हो गया, जबकि मार्जिन 0.7% से बढ़कर 5.7% पर पहुंच गया. बुधवार को Brainbees Solutions के शेयर ₹222 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे. स्टॉक इस साल अब तक करीब 23% टूट चुका है.