UN का बड़ा एक्शन, यौन हिंसा के आरोपों को लेकर ब्लैकलिस्ट में रूस और इजरायल

संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल और रूस को सशस्त्र संघर्षों में यौन हिंसा के लिए अपनी ब्लैकलिस्ट में शामिल किया है। यह कार्रवाई फिलिस्तीनी बंदियों और यूक्रेनी युद्धबंदियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के विश्वसनीय मामलों के बाद की गई है, जिसकी जांच में दोनों देशों ने बाधा डाली।