गयाजी के टिकारी थाना क्षेत्र के पचमहला गांव में आज आपसी विवाद अचानक हिंसक हो गया। कहासुनी देखते ही देखते गोलीबारी तक पहुंच गई। भैसुर ने अपने छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के हाथ मे लगी है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। खास बात यह कि दो बेटियों व एक बेटे के सामने ही वारदात को अंजाम दिया गया। इस बात से खफा महिला के बच्चे बगैर डरे बुजुर्ग चाचा को पटकर उसकी छाती पर चढ़ गए और भाई-बहन ने मिलकर उसकी जमकर लात घुसे से धुनाई भी की। साथ ही गोलीबारी में इस्तेमाल