0786 VIP Number Auction: देशभर में इन दिनों वाहनों के VIP और फैंसी नंबरों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग अपनी पसंद का नंबर लेने के लिए हजारों नहीं, बल्कि लाखों रुपये तक खर्च कर रहे हैं. खासकर 0786 नंबर को कई लोग बेहद शुभ और भाग्यशाली मानते हैं. बड़े शहरों में इस नंबर के लिए भारी बोली लगाई जाती है, लेकिन उत्तराखंड के नैनीताल जिले में यही नंबर पिछले 10 नीलामी चक्रों से नहीं बिक पाया है.