भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साइ सुदर्शन को आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी करार देते हुए दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की तारीफ की। पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। दोनों ने दसवीं शतकीय साझेदारी करके क्रिस गेल और विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। रैना ने जियो हॉटस्टार के कार्यक्रम ‘ चैम्पियन वाली कमे