Watch Video: मैदान पर दिखा ‘CR7’ खुमार! विराट कोहली ने किया रोनाल्डो का ‘SIUUU’ सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल

Virat Kohli SIUUU Celebration Video: मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज और जोशीले जश्न के लिए मशहूर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली ने जब फुटबॉल दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आइकॉनिक ‘SIUUU’ (सियू) सेलिब्रेशन किया, तो पूरा स्टेडियम झूम उठा. फुटबॉल स्टार रोनाल्डो के प्रति अपनी दीवानगी को कोहली कई बार जाहिर कर चुके हैं और क्रिकेट के मैदान पर उनका यह स्टाइल अक्सर देखने को मिलता है. मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर